Let’s travel together.

शनि जयंती के बाद शनिदेव वक्री चाल यानी उल्टी चाल करेंगे शुरू

0 362

शनि जयंती के बाद शनिदेव वक्री चाल यानी उल्टी चाल शुरू करेंगे। शनि जयंती 30 मई को है और 5 जून को शनि उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। शनि की उल्टी चाल 05 जून देर रात 03 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। इसके बाद शनि कुंभ राशि में 23 अक्टूबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। इस तरह से शनि कुल 141 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि की उल्टी का चाल प्रभाव 4 राशि वालों को मुश्किलों में डाल सकता है। इस दौरान इन राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

मेष- शनि के वक्री होते ही मेष राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधार दिए पैसे के वापस होने की कम संभावना है। किसी बड़े निवेश में पैसा लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में भी वक्री शनि का प्रभाव पड़ेगा। घर कलह या विवाद हो सकता है। अगर आपके रिश्ते की बात चल रही है तो इस पर प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क- कर्क राशि वाले किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कर्क राशि वालों के लिए यह 141 दिन आर्थिक मोर्चे पर भी कष्टकारी साबित हो सकते हैं। वक्री शनि होने से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस अवधि में अगर आप कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए टाल दें।

मकर- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी इस राशि के जातकों पर है। वक्री शनि आपके करियर पर विपरीत असर डालेंगे। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी व गुस्से पर काबू रखें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ- शनि आपकी राशि में ही विराजमान हैं। शनि वक्री होते ही इस राशि के शादी-विवाह से जुड़े मामलों पर प्रभाव डालेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको वाणी और व्यवहार में सुधार लाना होगा। पैसों के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811