सी के पारे
राजगढ़। जिला पंचायत राजगढ़ में सेवानिवृत्त वाहन चालक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. इन्द्रजीत गढ़पाले ने अनूठी पहल करते हुए स्वयं वाहन चलाकर चालक को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त चालक की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। सीईओ ने चालक के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक अपनी सीट पर बैठाया और स्वयं वाहन चलाकर विदा किया।
इस भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि किसी भी संस्था की सफलता में कर्मचारियों का योगदान अमूल्य होता है और उनके सम्मान का विशेष महत्व है।