राष्ट्र निर्माण में भारतीय महिला वैज्ञानिकों का योगदान व भूमिका
इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज के द्वारा ग्लोबल वूमेन ब्रेकफास्ट जीडब्ल्यूबी-2025 आयोजित किया गया। जिसका थीम विज्ञान में समानता को तेज़ करना । इस कार्यक्रम की एमिनेंट स्पीकर आर आर कैट, इंदौर से डॉ. सुनीता अहलावत, साइंटिफिक ऑफिसर -जी थी। जिन्होंने भारतीय विज्ञान में महिलाएं: राष्ट्र के भविष्य को आकार देना शीर्षक पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल साइंसेस के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ आनंद निघोजकर, डॉ. सुनीता अहलावत, डायरेक्टर डॉ इरा बापना, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ दीपक शर्मा (विभागाध्यक्ष, केमिकल साइंसेस), डॉ शीतल भसीन, प्रो. महिमा जैन एवं डॉ. लाल कुमार चंदेल ने दीप प्रज्वलन के साथ की गई। डॉ. इरा बापना के द्वारा अतिथि स्वागत, प्रो. महिमा जैन के द्वारा अतिथि का परिचय दिया गया।

डॉ. सुनीता अहलावत ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता, शोध कार्य के प्रति रुचि तथा कैरियर की विभिन्न दिशाओं में ज्ञान एवं संभावनाएं जागरूक करने का प्रयास किया। आपने राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में महिलाओं को वैज्ञानिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों प्रतिभागी रहे जो अलग अलग संकाय के थे l
प्रिंसिपल डॉ आनंद निघोजकर एवं डॉ शीतल भसीन के द्वारा अतिथि को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुप्रिया बंडी, डॉ. संदीप कौर होरा, प्रो. प्रज्ञा पालीवाल उपस्थित थे। संचालन प्रो. सीमा शिंत्रे एवं आभार प्रो. ऋचा जोशी द्वारा किया गया।