संत रविदास जी के बताए मार्ग का अनुशरण कर करें समाज की सेवा-राकेश शर्मा
सी एल गौर रायसेन
जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा संत रविदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारीयो ने जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर संत रविदास जयंती समारोह में विचार व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज बहुत बड़े संत थे उनके बताए गए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के पुनीत कार्य करे, संत रविदास जी किसी एक समाज विशेष के नहीं थे उन्होंने सभी समाजों के बीच रहकर भक्ति मार्ग पर चलकर जो प्रकाश फैलाया है इसकी परिकल्पना नहीं की जा सकती आज हम ऐसे महान संत रविदास जी की जयंती यहां धूमधाम के साथ मना रहे हैं। संत रविदास जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित राकेश तोमर, राजेश पंथी, आदित्य जीतू शर्मा, बबलू ठाकुर, जीतू ठाकुर, भगवान दास लोहट, विकास लोहट, देवेंद्र यादव, निमित्त चतुर्वेदी,जगदीश अहिरवार, बबलू चौधरी, रघुवीर मीणा, दीपक रघुवंशी, नरेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने किया एवं आभार अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास लोहट ने व्यक्त किया।