Let’s travel together.

गांव की सड़को पर दिन रात निरंतर दौड़ रहे रेत मुरूम से भरे भारी वाहन

0 208

-ग्रामीणों की हो रही नींद हराम,दुर्घटनाओं का बना रहता है भय
सुरेंद्र जैन धरसीवां
आरंग की ओर से रेत एवं आसपास के गांवों से मुरूम लेकर निकलने वाले भारी वाहन हाइवा इन दिनों ग्रामीणों का चैन सुकून छीन लिए हैं दिन रात निरंतर बड़ी संख्या में वैध हो या अवैध खनिज से भरे भारी वाहनों के गांवों की गलियों से होते हुए आने जाने से ग्रामीण हलाकान हैं।
निनवा तरपोंगी सड्डू मोहदा देवरी के ग्रामीणों का कहना है कि आरंग महानदी से रेत लेकर बड़ी संख्या में चौबीसों घंटे भारी वाहनों की आवाजाही बीते कुछ समय से उनके गांव के रास्तों से हो रही है मुरूम ओर रेत लेकर निकलने वाले वाहन वैध या अवैध खनिज ले जा रहे यह तो उन्हें नहीं पता लेकिन उन वाहनों के गांवों के बीच से तीव्र गति से निकलने से दिनभर हादसों का भय बना रहता है तो वहीं रातभर उनकी आवाज से ग्रामीणों की नींद हराम होती है
निनवा निवासी सुधीर नायक का कहना है कि मालवाहक हाइवा बड़ी संख्या में चौबीसों घंटे मुरूम रेत लेकर निनवा तरपोंगी मोहदा देवरी किरना हथबंध आदि गांवों से होते हुए सिमगा बेमेतरा एवं धरसीवां की ओर जाते आते हैं गांव में गांव की सड़को पर ग्रामीणों के साथ दुर्घटना का भय बना रहता है साथ ही रात्रि में निरंतर निकलने वाले इन वाहनों के चलते उनकी आवाज से ग्रामीणों की नींद भी हराम हो रही है हम आपको बता दें कि आरंग महानदी की ओर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेत लेकर भारी वाहन क्षेत्र के गांवों की सड़को से गुजरने का एक कारण यह भी है कि मुख्य मार्गो पर पकड़ने का डर ट्रक संचालकों को लगा रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811