उज्जैन।मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं मुकेश सोनी द्वारा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।