सीअरमऊ सिलवानी रायसेन। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में शिविर आयोजित किया गया। इसके उपरांत सिलवानी जनपद कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों के साथ संवाद किया।

उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।