Let’s travel together.

रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई

0 30

नवरात्रि और दशहरे को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक, डीजे संचालकों से भरवाए स्वघोषणा-पत्र

सी एल गौर रायसेन

नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे रायसेन पुलिस कंट्रोल रूम में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम मनीष शर्मा और एसडीओपी आकांक्षा तलैया की मौजूदगी में हुई बैठक में डीजे संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, तेज आवाज में डीजे बजाने और नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीएम मनीष शर्मा ने ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सीमा में ही डीजे बजाने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीओपी आकांक्षा तलया ने कहा कि सभी डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा, तेज आवाज में डीजे बजाने से बुजुर्गों, बच्चों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है, इसलिए स्कूलों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास भी ध्वनि स्तर का विशेष ध्यान रखा जाए।

संचालकों से भरवाए स्वघोषणा-पत्र

पुलिस ने नवरात्रि पर्व 2026 के मद्देनजर डीजे संचालकों को स्वघोषणा-पत्र वितरित कर भरवाए। इनमें डीजे संचालन से संबंधित आठ बिंदुओं पर नियमों का पालन करने की सहमति ली गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी संचालक निर्धारित समय और आवाज की सीमा का पालन करें तथा त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

एसडीओपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई संचालक देर रात तक या तेज आवाज में डीजे बजाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बाहर से आकर डीजे संचालन करने वालों पर भी नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने सभी डीजे संचालकों से नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811