Let’s travel together.

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले ऐसा प्रयास किया जाएगा- बोले नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

0 132

सी एल गौर रायसेन

यहां पदस्थ रहे कलेक्टर अरविंद दुबे का स्थानांतरण होने के पश्चात बुधवार को नवागत कलेक्टर के रूप में अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा की समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके अलावा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के प्रकरणों को शीघ्र निपटाने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से भी साफ़ कहा है कि वह पूरे मनो रूप अपने अपने विभागों का कार्य करें और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करें।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि रायसेन जिला कृषि के क्षेत्र में अग्रणी जिला माना जाता है हमारा पूरा प्रयास होगा कि यहां के किसान आधुनिक खेती करते हुए कृषि के क्षेत्र में प्रगति करें।प्रधानमंत्री की भारत आत्मनिर्भर योजना के मामले में कलेक्टर ने कहा कि यह भारत सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी की अति महत्वाकांक्षी योजना है, इस पर कार्य करते हुए योजना का सभी को लाभ मिले इस पर पूरा ध्यान देकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कई विभागों में पहुंचकर निरीक्षण किया एवं अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली। नवागत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रवेश निषेध के बोर्ड हटाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811