Let’s travel together.

सौम्या असाटी का गृह नगर बकस्वाहा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

0 409

स्वागत से अभीभूत हुई सौम्या असाटी

अभिषेक असाटी बक्सवाहा 

एमपीपीएससी 2022 में सफलता मिलने के बाद पहली बार अपने गृह नगर बक्सवाहा पहुंची बेटी का नगर के लोगों ने ढोल नगाड़ों एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत शिक्षा सहायक संचालक सौम्या असाटी ने सभी माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपनी बेटी को भी बेटे की तरह शिक्षा दें,बेटी भी उनकी आशाओं को पूरा करेगी। सौम्या ने एमपीपीएससी 2022 में शिक्षा सहायक संचालक के पद पर चयन होते ही यह साबित भी कर दिया है।

गौरतलब है कि नगर की बेटी सौम्या ने परिवार के संस्कारों व अपनी लगन से शिक्षा ग्रहण कर पूर्व में पटवारी के रूप में मिली अतुलनीय सफलता से परिवार सहित गाँव का नाम रोशन कर दिया था,वर्तमान में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में पटवारी के पद पर पदस्थ सौम्या ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मेहनत से तैयारी एमपीपीएससी वर्ष 2022 में दूसरी सफलता अर्जित कर सहायक संचालक शिक्षा के पद पर चयनित होकर अपने परिवार एवं नगर को गौरवान्वित किया है।

सौम्या अपने माता पिता इंजीनियर महेश कुमार, संगीता, भाई राम के साथ घर पहुंची थी, उनके आने की सूचना मिलते ही नागरिकों ने बस स्टैंड चौराहा पर भव्य स्वागत किया,गाड़ी से उतरते ही उनका ढोल नगाड़ों, रोली,अच्छत,फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सौम्या के निजी आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गयाअपनी सफलता का श्रेय सौम्या ने अपने माता पिता एवं समस्त परिवारजनों को दिया।


स्वागत समारोह में श्रीमती किरण सोनी नगर परिषद अध्यक्ष,श्रीमती नीमा देवीसिंह राजपूत उपाध्यक्ष नगर परिषद द्वारा सौम्या को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर समस्त परिवार जनों के साथ मदनलाल असाटी पूर्व मंडल अध्यक्ष,संदीप खरे भा.ज.पा.मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर जीवन कुमार जैन,बलभद्र राय,गोल्डी जैन,गोरे लाल प्रजापति,महेंद्र सैन,राजेंद्र उपाध्याय,काशीराम पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811