सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवीन मतदाताओं को मतदान पत्र बांटे गए तथा मतदान के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी वेध एवं तहसीलदार अम्बर पंथी की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में प्रजातंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

वही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।उन्हें मतदान एपिक कार्डों का वितरण भी किया। इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार अंबर पंथी द्वारा बताया गया कि अनुभाग में 50451 पुरुष एवं 46085 महिलाएं एक थर्ड जेंडर है इस प्रकार 142 सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील गैरतगंज में कल 96577 मतदाता वर्तमान में है पिछले वर्ष के ऊपर अपेक्षा जेंडर रेशों 913 एवं एप रेशों 67 पर पहुंच गया है जो दिए गए लक्ष्य के अनुरूप रहा है। सभी उपस्थित लोगों बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर मीडिया ग्रुप को उनकी तरफ से धन्यवाद दिया दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, विशाखा चौहान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीसी दीवार, संदीप शर्मा उपस्थित रहे।