Let’s travel together.

एक और आतंकवादी पुलिस गिरफ्त में

0 441

भोपाल।आज विदिशा के थाना हैदरगढ़ इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय साहबान को खातीजा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राजधानी में बीते दिनों जेएमबी के चार आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं जांच में कोलकाता से जुड़े होने की खबर सामने आई थी। वहीं अब आतंक विरोधी दस्ता ने गुरुवार को जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के पांचवा आतंकी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 5वां आतंकवादी 20 वर्षीय साहबान को कोर्ट में पेश किया गया। जहां 25 मार्च तक उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इससे पहले चार आतंकवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।उन्हेंएटीएस ने 14 दिन के रिमांड पर लिया है।

आज विदिशा के थाना हैदरगढ़ इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय साहबान को खातीजा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया।  शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह भोपाल की गली-गली से अच्छी तरह परिचित था।
इससे पहले भी आतंकवादियों को बाइक पर घुमाते हुए शहरी इलाके से परिचित कराने का काम उसका ही था। इतना ही नहीं वह आतंकियों को घुमाने के लिए बाइक भी उपलब्ध करवाता था।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले रविवार को ए टी एस ने ऐशबाग इलाके के अहमद नगर कॉलोनी के एक मकान से फजल अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन और फजहर जैनुल अब्दुल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी थी कि कुछ राज्य ऐसे हैं। जिन्हें इस बात की चिंता करनी चाहिए कि आतंकी किस रास्ते से राज्य में होते हुए देश में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे राज्य को छोटी सोच को देखते हुए देश की चिंता करना आवश्यक होना चाहिए।
अभी तक जो जानकारी सामने निकलकर आई है। उसके अनुसार अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, असम और त्रिपुरा में JMB का संगठन स्लीपर सेल सक्रिय हो रहा है। इसकी जानकारी सामने आई है अन्य राज्यों की जांच एजेंसी भोपाल पहुंच चुकी है। जहां आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811