देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर में पहुंचे इस अवसर पर उनके अध्यक्ष बनने एवं पहली बार नगर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया ।भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से आतिशबाजी चलाकर फूल मालाओं से स्वागत किया नगर में अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा मैं सभी को साथ लेकर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा तथा चौबीस घंटे में कार्यकर्ताओं से साथ खडा मिलूंगा । ब्राह्मण महासभा द्वारा होटल कमला शंकर पर उनका भव्य स्वागत किया गया । ब्राह्मण महासभा के संरक्षक श्री सी ,एल, तिवारी विजय पांडेय ,राजेश शर्मा ,अजय पाण्डेय, कई लोगों ने भब्य स्वागत किया ।
नगर के हिंदू सब समिति के अध्यक्ष सनी पटेल द्वारा भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा को बधाई दी ।