Let’s travel together.

सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर जी मे आयोजित जैन महाकुंभ महापंचकल्याणक में मुनि दीक्षाएँ होने की संभावना

0 157

सरकारी नोकरियो का त्याग कर मोक्ष मार्ग की राह पर चलने वाले ब्रह्मचारियों की हो सकती हैं कल मुनि दीक्षाएँ

सुरेन्द्र जैन

बड़े बाबा के पावन दरबार सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जी मे इस युग के महावीर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित जैनियो के महाकुंभ महा पंचकल्याण की पावन पवित्र वेला में कल रविवार को ब्रह्मचारी भैया जी की मुनि दीक्षाओ की प्रबल संभावना है पूज्य आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से ऐंसे अनेक ब्रह्मचारी जी की मुनि दीक्षाएँ हो सकती हैं जो घर आर्थिक रुप से संपन्न परिवार एवं अपनी सरकारी नोकरियो का त्याग कर आचार्यश्री से ब्रह्मचर्य व्रत लेकर मोक्ष मार्ग पर चलना प्रारम्भ किये हैं।


संभावित दीक्षार्थी ब्रह्मचारी जी
१ ब्र सुमित भैया गुना
२ ब्र सचिन भैया जैन मुंगावली
३ ब्र अविचल जैन भैया गुना
४ ब्र राजा भैया खिमलासा
५ ब्रसौरभ जैन सागर
६ब्र राहुल जैन सागर
७ब्र ब्रमयूर जैन विदिशा
८ ब्रमानस जैन इंदौर
९ ब्रराजेश जैन सागर
१०ब्र प्रांजल जैन सतना
११ ब्रमयूर जैन सुरर्खी
१२ ब्रअर्पित जैन फिरोजाबाद
१३ब्र चंदन जैन पंजाब
१४ब्र कार्तिक जैन दमोह
१५ ब्रभूपेंद्र भैया ललितपुर
१६ ब्रईश्वरदास महाराजपुर
१७ ब्रसचिन जैन पुसद

*17 छुल्लक दीक्षाये होंगी


कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में तप कल्याणक के दूसरे दिन 20 फरवरी को *17 छुल्लक महराजो* की दीक्षा होने की प्रबल संभावना है। इनमें निर्यापक मुनि श्री समयसागर महाराज के संघस्थ 9 भैया जी, निर्यापक मुनि श्री योग सागर महाराज के संघस्थ 3 भैया जी एवं मुनि श्री वीरसागर महाराज के संघ के 5 भैया जी को मुनि दीक्षा 20 फरवरी को दोपहर में होने की प्रबल संभावना है। दीक्षाएं बढ़ सकती हैं लंबे समय बाद दीक्षा होगी वर्तमान में 267 पिच्छिकाये कुंडलपुर में विराजमान है। उल्लेखनीय है अंतिम बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ने ललितपुर में 10 मुनि दीक्षाएं 28 नवंबर 2018 को दी थी। सागर जिले बीएसएनएल के SDO की नौकरी से त्यागपत्र देने वाले राजेश भैया बड़ा बाजार सागर, राहुल भैया सिहोरा, बाहुबली कालोनी सागर, मयूर भैया सुरखी सागर,
सौरव भैया सुभाष नगर सागर, ईश्वर भैया, अंकेश सोधिया, महराजपुर, संदीप मोदी राजा भैया खिमलासा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मां माही माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होगे आयोजित     |     स्वच्छ भारत अभियान का मजाक बनाती ग्राम पंचायत दसई     |     विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन     |     आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ से गूंजी किसान हुंकार महंगाई और फसल के दामों को लेकर सरकार पर हमला     |     श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन सुदामा चरित्र और महायज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन      |     विधायक डॉ चौधरी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता     |     मप्र शिक्षक संघ का शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन 28 को भोपाल में     |     अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: गैरतगंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य हिन्दू एकता शोभायात्रा     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम का किया निरीक्षण     |     माघ मेले के पुण्य अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर किया पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811