Let’s travel together.

लंदन से राहुल गांधी ने लगाया आरोप,बीजेपी ने पूरे देश में केरोसीन छिड़क दिया है, एक चिंगारी से भड़क सकती है आग

0 437

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र, आरएसएस लेकर बीजेपी और चीन के साथ भारत के विवाद पर अपनी राय रखी। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर चीन के मुद्दे पर खामोश रहने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने ने पूरे देश में केरोसीन छिड़क दिया है, एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी किसी की नहीं सुनते हैं। देश में लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी ने चीन मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना लद्दाख में घुस चुकी है। राहुल गांधी ने एलएसी विवाद के रूस-यूक्रेन युद्ध से भी जोड़ दिया। राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ प्रोग्राम में बोल रहे थे।


चीन मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती सरकार

एक ही कंपनी के पास सभी एयरपोर्ट, पोर्ट…यह बहुत खतरनाक

राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से एक बार फिर देश में चुनिंदा बिजनेस ग्रुप की मोनोपली पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि एक कंपनी के लिए सभी हवाई अड्डों, सभी बंदरगाहों, सभी बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करना बहुत खतरनाक है। यह (निजी क्षेत्र का एकाधिकार) इस रूप में कभी अस्तित्व में नहीं रहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता और पूंजी के इतने बड़े केंद्रीकरण के साथ इसका अस्तित्व कभी नहीं रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |     स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम      |     ग्रामीण अंचलों में गूंजे भुजरिया के लोकगीत, लेगी खेल में थिरके कदम     |     हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां     |     धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना     |     पारंपरिक तरीके से निकली लेगी, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा     |     हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811