Let’s travel together.

क्या शहजादा-सेल्फी का ओटीटी पर दिखेगा सक्सेस का कमाल

82

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ भी पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। जहां अक्षय कुमार का फिल्म सेलेक्शन इन दिनों खतरे में है। तो वहीं ‘भूल-भुलैया 2’ से शानदार सक्सेस हासिल करने वाले कार्तिक भी ‘शहजादा’ के जरिए लोगों को निराश कर चुके हैं। अगर आप खराब रिव्यू की वजह से इसे अब तक पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ और अक्षय की ‘सेल्फी’ किस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी।

‘शहजादा’ की ओटीटी रिलीज

सबसे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ की बात करें तो इसके प्रमोशन में एक्टर ने जी-जान लगा दी थी। साथ ही मेकर्स ने भी इसे हिट कराने के लिए सभी पैंतरे आजमाए थे। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की आंधी देखते हुए शहजादा की रिलीज डेट आगे भी खिसकाई गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ यह एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। कार्तिक के ‘शहजादा’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह 1 अप्रैल के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। अभी इस फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

‘सेल्फी’ इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है। इसमें खिलाड़ी के साथ इमरान हाशमी भी थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए मेकर्स को भी हैरान कर दिया। इस तरह यह मूवी बड़ी फ्लॉप रही है। वहीं, अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह 14 अप्रैल के आस-पास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ‘सेल्फी’ साउथ की फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है।

कार्तिक-आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘आशिकी 3’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं, खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार ‘ओएमजी 2’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘सुरारई पुत्रु’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से फिर अपना लक आजमाने आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811