Let’s travel together.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र किया उद्घाटन

81

चंडीगढ़ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिबन काटकर भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया। वे सुबह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र पहुंचे। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।रक्षा मंत्री ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया। वे कॉकपिट में बैठे और उन्होंने मिग 21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी साथ में मौजूद हैं। विरासत केंद्र के बाहर सफेंद टेंट लगाया गया है। वहीं मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह से जाम लग गया।ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। 3 जून 2022 को इस केंद्र को स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ था। एयरफोर्स ने चंडीगढ़ प्रशासन को विरासत केंद्र हस्तांतरित कर दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत; युवती भी घायल     |     गणेश उत्सव व पर्युषण पर्व के दौरान परीक्षाएं स्थगित करने की मांग     |     धारदार हथियार रखने वाले 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट एवं 01 महिला पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बागेश्वर धाम के लिए निकली पदयात्रा, कंधे पर हनुमान जी का गदा लेकर चल रहे श्रद्धालु     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, रोज दौड़ रहे ओवरलोड 50-60  वाहन      |     दीवानगंज में लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का विशेष कैंप, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां     |     हाईवे-18 पर आवारा जानवर बने जानलेवा, बाइक के सामने कुत्ता आया तो सड़क पर गिरा युवक     |     जनसुनवाई में शिकायत के बाद जमुनिया गांव में शराब को लेकर आबकारी-पुलिस की दबिश, नहीं मिला कोई अवैध शराब का जखीरा     |     आदेश के 6 साल 10 महीने बाद टूटा 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र, टला हादसे का खतरा     |     बलराम मालवीय बने मालवीय धोबी समाज की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811