Let’s travel together.

शिवराज सिंह अब परमानेंटली ठेला चलाएंगे- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

0 222

- Advertisement -

भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है अब तो वह समय आ रहा है कि वह परमानेंटली ठेला चलाएंगे।
शिवराज जी के ठेला चला कर खिलौने एकत्रित करने के सवाल पर कहा- देखिये कोई न कोई नाटक-नौटंकी उनको करना है।श्री कमलनाथ प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह बिजली की बात नहीं करते ,बेरोजगारी की बात नहीं करते ,किसान की बात नहीं करते..?अब वह ठेला चलाएंगे , अब तो वह समय आ रहा है कि वह परमानेंटली ठेला चलाएंगे।आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक है , यह समय-समय पर होती रहती है।आज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

-ओबीसी महासभा के बंद को पूरा समर्थन

आज जो ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है और जो 50% से ज्यादा ओबीसी वर्ग मध्यप्रदेश में है तो उसी के मुताबिक हमने 27% आरक्षण देने का कानून बनाया था लेकिन शिवराज सरकार ने ठीक ढंग से सुप्रीम कोर्ट में कई माह मिलने के बाद भी रिपोर्ट पेश नहीं की।सुप्रीम कोर्ट ने तो अपने निर्णय में भी यह कहा कि हम इस रिपोर्ट को अस्वीकार करते हैं।अब ये खींचतान के ऐसा आरक्षण ला रहे हैं , जिसमें ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय होगा , कहीं उन्हें 5% आरक्षण मिलेगा ,कहीं 7% मिलेगा और अब यह प्रचार कर रहे हैं कि आरक्षण मिल गया।
आज तो प्रश्न यह है कि कितना आरक्षण हुआ , कितने प्रतिशत आरक्षण हुआ , यह सिर्फ़ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

सीएम की सुबह की समीक्षा बैठक के सवाल पर श्री कमलनाथ ने कहा कि उनको तो कोई ना कोई इवेंट बनाना है , मीडिया के लिए हेड लाइन बनाना है।कुछ भी कर लो ,ठेला चला लो ,कुछ भी नौटंकी कर लो , वह सोचते है कि इससे प्रदेश की जनता गुमराह होगी लेकिन मुझे प्रदेश के मतदाताओं पर , प्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि वह अंत में सच्चाई पहचान कर , सच्चाई का साथ देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा क्रांति रोटी संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया     |     राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर -दुर्गेश वर्मा     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन     |     पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     |     लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु आयोजित कैम्प का संभागायुक्त ने किया शुभारंभ     |     TODAY:: राशिफल रविवार 26 मार्च 2023     |     जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण     |     विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा होगा वृहद आयोजन     |     तीसरा टाईगर भी छोड़ा, अब तीनों रहेंगे खुले जंगल में     |     एबीवीपी का आरोप: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर रहे हैं कॉलेज का राजनीतिकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811