Let’s travel together.

महंगाई की मार : फिर महंगी हुई सीएनजी, जाने क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?

0 501

भोपाल ।महंगाई की मार झेल रहे देश में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में उछाल आने के बाद वाहन चालकों की नींदे उड़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 6 दिनों के दौरान दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े है। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है और बढ़ी हुई कीमतें आज (शनिवार), 21 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे।


दिल्ली में अब सीएनजी गैस 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है वहीं राष्ट्रिय राजधानी से सटे यूपी के शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो हो गई है
उधर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम है, गुरुग्राम में सीएनजी का रेट अब 83.94 रुपये किलो हो गया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 37.84 रूपये प्रति किलोग्राम है।
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार 45वें दिन स्थिर है। आखिरी बार 7 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब होने के बाद भी भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 21 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली  पेट्रोल 105.41 डीजल 96.67
मुंबई     120.51                  डीज़ल   104.77
कोलकाता पेट्रोल  115.12  डीज़ल 99.83
चेन्नई पेट्रोल 110.85  डीज़ल  100.94
भोपाल पेट्रोल 118.07  डीज़ल   101.09
इंदौर पेट्रोल 118.26  डीज़ल101.29
जयपुर पेट्रोल 118.03 डीज़ल  100.92
पटना पेट्रोल 116.23  डीजल 101.06

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811