कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत किए गए कार्यों का लोकार्पण कर वाहवाही लूट रही भाजपा सरकार – अनिता योगेंद्र शर्मा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खरोरा प्रवास के दौरान स्वीकृत किए गए कार्यों का लोकार्पण कर भाजपा सरकार वाहवाही लूट रही हैं।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं लगातार चोरी डकैती शराब खोरी की घटनाएं आज आम बात हो गई हैं साथ ही प्रदेश में लगातार बड़ी अपराधिक घटनाएं लगातार हो रहे हैं जिससे पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों से असुरक्षित महसूस कर रही है।