मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पटेल नगर इलाके की एक कॉलोनी में झांकी स्थल पर देर रात 13 वर्षीय किशोर को करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल अंबाडी, दीवानगंज में पदस्थ शिक्षक सुरेन्द्र रघुवंशी, पटेल नगर इलाके की शुभ ईस्टर कॉलोनी में रहते है। कॉलोनी का कवर्ड कैंपस है। सुरेन्द्र मूलत: सिलवानी जिला रायसेन के रहने वाले हैं। उनकी कॉलोनी में गणेश जी की झांकी लगाई गई है। इस झांकी में रात में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र व उनकी पत्नी भी आई हुई थीं। रात करीब एक बजे सुरेन्द्र का 13 साल का बेटा मानव रघुवंशी भी घर से निकलकर झांकी स्थल पर आ गया। यहां पर उसे खुले हुए तार से करंट लग गया। झटका लगते ही उसने लोहे के खंबे को पकड़ लिया। इसके कारण वह पूरी तरह से करंट की चपेेट में आ गया।
परिजन उसे इलाज के लिए तुंरत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर किशोर का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि शुभ ईस्टर कॉलोनी के सामने ही माउंट फोर्ट स्कूल है। मानव इसी स्कूल में पढ़ता था। पंडाल में लगे बिजली के तार कहीं से खुले होने से सम्भवत उसे करंट लाग गया होगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।