मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश मे हरियाली बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि हेतु जन आंदोलन के माध्यम से रिकॉर्ड स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित दीवानगंज में सहायक आयुक्त श्रीमती अंजलि धुर्वे बाघमारे , श्री मती पूनम भट्टी सांस्था पृसासक दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, प्रबंधक देवेंद्र मीणा, अजय रैकवार सहित समस्त स्टाफ ने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधा रोपण किया गया।

सितम्बर को “एक पेड़ मां के नाम” चलने वाले वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों में जनभागीदारी से “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि बीते 20 जुलाई 2024 को भी प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया था। वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाकर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।