Let’s travel together.

शिवपुरी सीमाक्षेत्र अंतर्गत पालतू पशुओं को खुले में छोड़ना पूर्णत: प्रतिबंधित

0 86

-एसडीएम ने जारी किए आदेश

– शहर में आए दिन आम नागरिक दुर्घटनाग्रस्त होकर हो रहे हैं चोटिल
– रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी उमेश चन्द्र कौरव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 में निहित शक्तियों को प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण अनुभाग शिवपुरी सीमाक्षेत्र अंतर्गत (तहसील शिवपुरी में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत) पालतू पशुओं को खुले में छोड़ना पूर्णत: प्रतिबंधित किया है।
जारी आदेश के तहत अनुभाग शिवपुरी अन्तर्गत नगरीय क्षेत्रों की रोड एवं हाई-वे पर आम नागरिकों के द्वारा अपने पालतू पशुओं जैसे गाय, बैल, सुअर एवं बकरियों को छोड़ देने के कारण वह रोड के मध्य बैठ जाते है अथवा रोड़ पर घूमते फिरते है जिसके कारण आये दिन आम नागरिक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे है। इसी प्रकार वाहन आदि के एक्सीडेन्ट होकर जान-माल की हानि भी हो रही है। इन परिस्थितियों में जन सामान्य की जान-माल की सुरक्षा एवं बचाव हेतु उक्त कार्यवाही की गई है।
यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ऐसे पालतू पशुओं को अन्यत्र दूरस्थ स्थानों पर छोड़ने की कार्यवाही की जाकर उसका हर्जा खर्चा संबंधित से वसूल किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811