सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी बोले- संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही मजबूत होगा समरस और समान समाज
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा -गुरु रविदास महाराज केवल समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे
सी एल गौर रायसेन
भोपाल रोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने कलईपुरा वार्ड नंबर-17 के संत रविदास मंदिर में गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समरसता संकल्प अभियान एवं रथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सांची विधायक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा,भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सागर रोड स्थित श्रीराम परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में एक रथ पर संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा तथा अन्य रथों पर ऋषि-मुनियों की झांकियां शामिल रहीं। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा पोस्ट ऑफिस, शासकीय कन्या स्कूल, संगत राय एवं जिला भाजपा कार्यालय के सामने से होते हुए कलईपुरा स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची।

मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बाद जयपुर से लाई गई करीब 3.5 फीट ऊंची संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए समरसता और समानता का संदेश दिया।

विधायक बोले- भेदभाव मिटाकर सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया
सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज केवल समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर सभी को समान दृष्टि से देखने का मार्ग दिखाया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने मेहनत, सदाचार, प्रेम और भाईचारे को जीवन का आधार बनाया। आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को केवल आयोजनों तक सीमित न रखते हुए अपने व्यवहार और समाज में अपनाया जाए। जब हर व्यक्ति दूसरे का सम्मान करेगा और भेदभाव से ऊपर उठकर साथ चलेगा, तभी मजबूत और समरस समाज का निर्माण होगा।

गुरु रविदास महाराज केवल समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे- राकेश शर्मा
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज केवल समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे, उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर सभी को समान दृष्टि से देखने और समरसता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने मेहनत, सदाचार, प्रेम और भाईचारे को जीवन का आधार बनाया, आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को केवल आयोजनों तक सीमित न रखते हुए अपने व्यवहार और समाज में अपनाया जाए। जब हर व्यक्ति दूसरे का सम्मान करेगा और भेदभाव से ऊपर उठकर साथ चलेगा, तभी मजबूत और समरस समाज का निर्माण होगा।

प्रतिमा स्थापना के बाद विशाल समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।