Let’s travel together.

कृषि मंडी में कम दर पर धान की खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर किसानों ने हंगामा कर किया चक्काजाम

0 357

– मंडी में नियमों का पालन न होने तथा किसानों के शोषण पर छलका किसानों का आक्रोश
– डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन खुलवा पाया चक्काजाम

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार को किसानों की उपज की समर्थन मूल्य से कम दरों पर खरीदी होने, अनुबंध का उल्लंघन सहित अन्य मुद्दों पर विरोध व हंगामा करते हुए किसानों ने भोपाल सागर मार्ग मंडी गेट के सामने चक्काजाम कर दिया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासनिक अधिकारी बमुश्किल जाम खुलवा पाए। आक्रोशित किसानों की मांग थी कि मंडी में व्याप्त अनियमित्तताओं को तत्काल दूर किया जाए।


सोमवार की शाम कृषि उपज उपज मंडी में धान की उपज बेचने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। विवाद तब हुआ जब किसानों की धान को व्यापारियों ने निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी का प्रयास कर अनुबंध का उल्लंघन किया। किसान नेपालसिंह राजपूत, करणसिंह धाकड़, रामविलाश ठाकुर, हेमन्तसिंह आदि ने इसका विरोध किया। किंतु मंडी प्रशासन ने इस पर कोई तात्कालिक संज्ञान नहीं लिया। जिस पर विरोधाभास की जानकारी मिलते ही किसान एकत्रित हो गए तथा हंगामा करते हुए भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग स्थित मंडी गेट के सामने आ गए तथा चक्काजाम कर दिया। किसानों ने यहां आकर मंडी में अनाज की समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी होने, फड़ का अनाज हम्मालों द्वारा उठा लिए जाने, व्यापारियों द्वारा हर भरती पर 300 ग्राम ज्यादा अनाज वसूली, अनुबंध का उल्लंघन करने तथा मंडी नियम चस्पा नहीं होने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामे एवं चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेष सिंह एवं विशाखा चौहान ने किसानों को समझाया पर किसान तत्काल व्यवस्था सुधार की मांग पर अड़े रहे। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के अधिकारियों के अगले दिन से व्यवस्था सुधार के आश्वासन के बाद बमुश्किल किसान माने तथा जाम खुला। किसान संगठन के मुकेश धाकड़ का इस विषय में कहना है कि मंडी प्रशासन की मिली भगत से गैरतगंज मंडी में किसानों का शोषण किया जा रहा है तथा शीघ्र समस्या हल न होने पर संगठन की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि किसानों का शोषण करते हुए मंडी में दूसरे शहरों की तुलना में कम दर पर अनाज की खरीदी की जा रही है तथा मंडी प्रशासन मौन बना हुआ है।

व्यापारियों, किसानों के साथ अधिकारियों ने की चर्चा

नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, विशाखा चौहान व मंडी सचिव गोपालसिंह ने व्यापारियों व किसानों के साथ हंगामे के दौरान चर्चा की तथा समस्या को सुना। चर्चा में अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज जैन, किसान संगठन के मुकेश धाकड़ आदि ने चर्चा कर अपना पक्ष रखा। अधिकारियों ने अगले दिन से व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया जिस पर सहमति बन गई।

अनदेखी के कारण यह हैं समस्याएं

मंडी प्रशासन की अनदेखी से मंडी में समर्थन मूल्य से कम दर पर अनाज की खरीदी, तुलाई फड़ का अनाज हम्मालों द्वारा लेने, अनाज की हर भरती पर 300 ग्राम ज्यादा वसूली होने, अनुबंध का उल्लंघन होने, मंडी नियम चस्पा नहीं होने तथा गैरतगंज मंडी में दूसरी मंडियों की तुलना पर कम दर पर खरीदी होने जैंसी समस्याएं हैं तथा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके सुधार की मांग किसानों की है।

किसानों की मांग तत्काल हल हों समस्याएं

मौके पर मौजूद रहे किसान नेपालसिंह राजपूत, करणसिंह धाकड़, रामविलाश ठाकुर, हेमन्तसिंह लोधी, कायम खां, वसीम खां, शहजाद खां, राजकुमार, छतरसिंह, राधेश्याम, मोहनलाल, हनुमंतसिंह आदि ने मौके पर मौजूद रहकर मंडी की अनियमितताओं पर कड़ा आक्रोश जताते हुए तत्काल समस्या हल की मांग उठाई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय/शिक्षक दिवस विशेष :: शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियां गढ़ते हैं     |     मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811