Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली डेम का जलस्तर बढ़ने पर 1 मीटर तक सभी 5 चैनल गेटो को खोला गया

0 238

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अशोक सम्राट हलाली डेम का जलस्तर बढ़ने पर रविवार सुबह 8 बजे 1 मीटर तक सभी 5 चैनल गेटो को खोला गया है। जिससे 445 क्यूसीक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को तीन चैनल गेट खोले गए थे। गेटो के खोलने से लगातार कोंसाखेड़ी वाली नदी में पानी जा रहा है। जिससे नदी चढ़ी हुई है।

हलाली डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार 2 दिन से भारी बारिश हो रही है। हलाली डैम 100% भर चुका है। लेवल बनाने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह बारिश होती रही तो चैनल गेटों को 1 मीटर से ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। चैनल गेट से जहां पानी गिर रहा है वह पुरा दूधिया की तरह दिख रहा है इसका लुफ्त उठाने के लिए रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पर्यटक ज्यादा संख्या में हलाली डैम पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने भी पहले से ही इंतजाम कर रखा था ताकि कोई अनहोनी ना हो सके। पुलिस बल 2 दिन से हलाली डैम पर पर्यटकों ध्यान दे रहे हैं।
बता दें कि सम्राट हलाली डैम में किसानों की खरीफ की फसल हर साल डूब में आने से खराब होती आ रही थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने हलाली डेम के ओवरफ्लो वाले स्थान पर 5 चैनल गेट का निर्माण कार्य कार्य दो महीने पहले ही कराया गया था। निर्माण कार्य में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके लिए 12 मीटर ऊंचाई वाले 5 पिलर का निर्माण कार्य कराया गया है।


सम्राट अशोक हलाली डैम का जल स्तर बढ़ने से इन 5 गेटों से 1750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकेगा। इस निर्माण से 27 गांवों के किसानों की 1500 हेक्टेयर जमीन में बोई गई खरीफ की फसल को डूबने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, फसल खराब होने के अलावा निनोद और कायम पुर गांव के रास्ते बारिश के समय में डूब में आ जाने के कारण गांव टापू बन जाया करते थे। अब इन गांवों के रास्ते भी डूब में नहीं आएंगे इससे बारिश के दिनों में यहां से आवागमन चालू रहने लगेगा।
पिलर के ऊपर छत डालकर एक 57.50 मीटर लंबाई बाला ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। यह ब्रिज सिंचाई परियोजना के कर्मचारियों के उपयोग के लिए ही रहेगा। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभागीय कर्मचारी इस ब्रिज का उपयोग गेट की मॉनिटरिंग से लेकर सभी आवश्यक कामों के लिए कर पाएंगे। अलग से राशि स्वीकृत कराकर आम लोगों के लिए डाउन स्ट्रीम में दूसरा ब्रिज बनाया गया है। जिससे आम लोग आ जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811