-अधिकारियों की समझाईश भी नही आई काम
-SDM ले लिखित आश्वासन के बाद जाम हुआ समाप्त
-बार्ड क्रमांक 09 की पार्षद भी समर्थको के साथ हुई शामिल
रायसेन। जिला मुख्यालय पर आज सांची रोड पर एसडीएम कार्यालय के सामने तीन कालोनियों के रहवासियों ने सड़क पर बैठ कर 3 घण्टे तक चक्कजाम किया। कालोनी के रहवासियों का कहना हे कि श्रीजी सिटी ,श्रीजी पुरम और ग्रीन बेली कालोनियों में कालोनाइजर ने कोई भी विकास कार्य नही कराये हे।न तो सडके हे न नालियां,न ही पीने के लिए पानी मिल रहा हे। कालोनाइजर कहने के बाद है कालोनी में काम नही कर रहा हे। चक्काजाम में बार्ड क्रमांक 9 की पार्षद योगिता परमार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ शामिल हुई।

रायसेन के वार्ड 9 के अंतर्गत आने वाली तीनो कालोनी श्रीजी सिटी ,श्रीजी पुरम और ग्रीन बेली कालोनी एक ही ट्राइएंगल बिल्डर द्वारा बनाई गई हैं। जिसके के मालिक मनमोहन अग्रवाल, जुबेर कुरैशी,जमील खान हैं । कुछ दिन पहले भी नगरपालिका में कालोनी के रहवासियों को बुलाया गया था लेकिन बिल्डर नही आये।इसी से आक्रोशित लोगो ने आज चक्काजाम कर दिया।

इस जाम के कारण दोनो ही और दो दो किलोमीटर तक वाहनो कि कतारे लग गई।आलम यह रहा कि जाम में लौट रही बारात में दूल्हा दुल्हन भी फंस गये जो पैदल जाम को क्रॉस कर दूसरे वाहन से आगे रवाना हुए यहां सिर्फ एम्बुलेंस को प्रदर्शन कारियों ने निकलने दिया।

इस दौरान sdm, sdop थाना प्रभारी के कहने के बाद भी जाम दो घण्टे तक समाप्त नही हुआ। आखिरकार प्रदर्शन कारियो को sdm cmho द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद करीब 3 घंटे चला जाम समाप्त हुआ।