Let’s travel together.

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 9 अगस्त को रीवा से करेंगे नि:शुल्क सोनीग्राफी सुविधा का शुभारंभ

0 82

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि गर्भावस्था में उच्च जोखिम स्थिति एवं गर्भस्थ शिशु में होने वाली विकृतियों की पहचान हेतु सोनोग्राफी अति आवश्यक है। समय से चिन्हांकन से उनका सहजता से निदान एवं सुरक्षित प्रसव का प्रबंधन किया जाना संभव होगा। उक्त के दृष्टिगत जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क मिलेगा। यह प्रयास प्रदेश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रबंधन में सहायक होगा जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सहायक होगा।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम रीवा में नि:शुल्क सेवा सुविधा का शुभारंभ करेंगे। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को संबद्ध प्राइवेट सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा प्राप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811