Let’s travel together.

ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज  

0 21

– अवैध काष्ठ चिरान पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले की पिछोर तहसील के ग्राम ऊमरीकलां में अवैध रूप से चल रही आरामशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करैरा और पिछोर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर मौके से 03 अवैध आरामशीनें जब्त की हैं।

ग्राम ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनें संचालित होने की शिकायत मिलने पर उप वनमंडलाधिकारी श्री आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर श्री ऋषभ बिसारिया के नेतृत्व में वन अमले ने कार्रवाई की। टीम ने गांव पहुंचकर नियमानुसार सर्च वारंट चस्पा किया और इसके बाद छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान ग्राम ऊमरीकलां निवासी जगदीश पुत्र बद्री विश्वकर्मा, अच्छेलाल पुत्र किशनलाल विश्वकर्मा और लक्ष्मण पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा के निवास स्थान से अवैध रूप से संचालित कुल 03 आरामशीनें मिलीं। टीम ने सभी मशीनों को मौके से जब्त कर लिया।

मामले में तीनों के विरुद्ध मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। विभाग ने बताया कि जब्त मशीनों को नियमानुसार सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध काष्ठ चिरान और अवैध आरामशीनों के संचालन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सघन जांच और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से लकड़ी चिरान या आरामशीन संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811