Let’s travel together.

अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

0 161

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची से गुजरे वायपास रोड पर उपाध्याय ढाबे के पास गुजरी रात किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार नगर से गुजरे विदिशा वायपास रोड पर उपाध्याय ढाबे के पास गुजरी रात लगभग आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार भाग गया सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुंची तथा एम्बुलेंस बुलवाई एवं सांची अस्पताल लेकर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच पड़ताल के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया ।

जिसका शव मोर्चरी रूम में रख दिया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी मृतक के पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला जिससे वह अज्ञात है । मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है पुलिस लगातार मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है बताया जाता है दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई है । मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस तथा लाल रंग की शर्ट पहने हुए है पांव में जूते पहने हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811