Let’s travel together.

नगर पालिका के तत्वाधान में सुंदरवन में किया पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ

0 93

दो माह के अंदर नगर पालिका कराऐंगे हर वार्ड में तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण
अनुराग शर्मा सीहोर

नगर पालिका आगामी दो माह के अंदर हर वार्ड में तीन हजार से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य लेकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ शहर के सुंदरवन से किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पौधा का रोपण क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद शामिल थे।
इस मौके पर सासंद श्री शर्मा ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जनआंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव का प्रकटीकरण हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि नगर पालिका ने इस वर्ष करीब एक लाख से अधिक पौधों के रोपण करने का लक्ष्य लिया गया है। परिषद के द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण की सुरक्षा का उचित प्रबंध करने को भी कहा गया है। निश्चित अंतराल एवं आवश्यकतानुसार पानी देने की व्यवस्था के भी निर्देश हैं। पौधों की निगरानी एवं रख-रखाव में पालिका के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं और आम नागरिकों से सहयोग लेने की अपेक्षा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811