–आज फिर होगी खोजबीन प्रारंभ
सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा के गौड़ी गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया कोल्हान नाला में नहाने उतरे 3 युवकों में से 1 युवक पानी में डूब गया घण्टो की मशक्कत के बाद भी आज शव नहीं मिला रविवार सुबह पुनः रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार को रायपुर के तीन युवक गौड़ी से होते हुए निकले कोल्हान नाले में स्नान करने उतरे जिनमे से दो तो बाहर आ गए लेकिन उनका तीसरा साथी तेज बहाव में वह गया।
टीआई ने बताया की महेन्द्र साहु अरुण साहु उम्र २३ वर्ष अभिषेषु दास पिता शैलेन्द्र दास उग्र 21 पर्व साकिन राजा तालाब सिविल लाइन अपने साथी निखल सिंह के साथ नदी नुमा नाला में नहाने उतरे लेकिन निखिल तेज बहाव में बह गया
सूचना मिलते ही टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुचे शाम तो गोताखोरों की मदद से खोजबीन किये लक़ीन निखिल नहीं मिला रविवार सुबह पुनः रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा।