Let’s travel together.

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण

0 41

भोपाल। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा आगामी 24 मई को आयोजित होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु श्रीमती ललिता साहू के आवास पर कोर कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख) चन्द्र मोहन साहू, भोपाल द्वारा अधिवेशन की अंतिम रूपरेखा का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय समन्वयक (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) प्रकाश साहू, राष्ट्रीय प्रभारी (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) अशोक जानकीलाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) राधेश्याम साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती ललिता साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती वैजन्ती साहू, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) जितेन्द्र साहू, संभागीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) प्रतीक साहू एवं जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गौरव साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अधिवेशन को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811