Let’s travel together.

250 मीटर गहरी खाई, अब तक 14 की मौत… एक झपकी ने कैसे छीन ली खुशियां?

0 92

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर रैतोली गांव के पास हुए हादसे में मृतकों क आंकाड़ा बढ़कर 14 हो गया है. शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक टैंपो-ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जब तक राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंचती, उसमें से 10 ने दम तोड़ दिया था. वहीं खाई से ऊपर ले आने के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि दो की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक चोपता घूमने जा रहे थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल ने बताया कि हादसे के समय वाहन में कुल 26 लोग सवार थे. इनमें से ज्यादातर दिल्ली के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आठ व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के जरिए एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. वहीं छह अन्य घायलों का इलाज रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में चल रहा है.

कैसे खाई में गिरा टैंपो-ट्रैवलर?

हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. साथ ही वाहन में सवार लोगों में भी सभी नींद में ही थे. शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल टेंपो-ट्रैवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था. शनिवार सुबह इनकी ट्रैवलर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और 250 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हुई है.

PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख

वहीं PM मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया. PMO की तरफ से ‘X’ पर ट्वीट कर कहा गया कि, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.

CM धामी ने हादसे की जांच के निर्देश दिए

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं. रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (SDRH) के टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे पर जा गिरा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811