Let’s travel together.

‘इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानता हूं’, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

0 114

एक्टर से नेता बने सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है. मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण को भी साहसी प्रशासक बताया है.

केरल में इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने मीडिया के साथ बात की. इस दौरान उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया. उन्होंने मीडिया से अपने इस दौरे को राजनीति से न जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह यहां पर सिर्फ अपने गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे.

इंदिरा गांधी को कहा ‘मदर ऑफ इंडिया’

अपने संबंधों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह उनके करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी घनिष्ठ संबंध थे. हाल ही में वह कन्नूर में स्थित नयनार के घर भी गये थे, गोपी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानते हैं, जबकि करुणाकरण उनके लिए राज्य में कांग्रेस पार्टी के पिता थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का पिता बताना दक्षिणी राज्य की सबसे पुरानी पार्टी के संस्थापकों या सह-संस्थापकों के प्रति कोई अनादर नहीं है.

करुणाकरण के बेटे को दी मात

गोपी ने के. करुणाकरण की प्रशासनिक क्षमताओं की तारीफ की है. इस बार के लोकसभा चुनाव में सुरेश गोपी ने केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है, इस चुनाव में उन्होंने करुणाकरण के बेटे एवं कांग्रेस नेता के मुरलीधरन को हराया है. मुरलीधरन इस चुनाव में तीसरे स्थान पर थे. गोपी ने मुरली मंदिर के दौरे की बात करते हुए कहा कि उन्हें 2019 में ही मुरली मंदिर जाने की इच्छा थी, लेकिन करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से उन्हें वहां जाने से रोक दिया था. मुरली मंदिर के अलावा उन्होंने शहर के प्रसिद्ध लॉर्डे माता चर्च भी गए और प्रार्थना की.

गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट जीतकर केरल में भाजपा का खाता खोला है. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा जिसमें कांग्रेस, भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811