Let’s travel together.

रतनपुर और मेढकी गांव में बिजली विभाग द्वारा मोटर पंप की कि कुर्की से क्षेत्र मचा हड़कम

0 163

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव रतनपुर और मेढकी गांव में शुक्रवार को बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई।
सलामतपुर डीसी के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनपुर और मेढकी गांव में बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा जिन उपभोक्ताओं पर डेढ़ से दो लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया था, उनके कृषि मोटर पंपों की कुर्की (जप्ती/डिस्कनेक्शन) की कार्रवाई की गई। क्षेत्र में जिन पंप संचालक को पर डेढ़ से 2 लाख बकाया होने पर पांच पंप संचालक की मोटर निकालकर जप्त की गई। तो वही दो लोगों ने बिल जमा कर देने पर कुर्की टाल दी गई। एक दिन पहले गुरुवार को भी सलामतपुर डीसी अंबाड़ी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुलहड़िया, हिनोतिया और महुआ खेड़ा में बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए थे। वह से तीन पंप संचालकों की मोटर जप्त की गई थी।

अचानक हुई इस कार्रवई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि फसल की सिंचाई का समय चल रहा है, ऐसे में मोटर पंप हटाए जाने से खेती पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।

इनका कहना हे 

बिजली कंपनी द्वारा बार-बार नोटिस दिए गए। समाधान योजना में भी कई किसानों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं जिन किसानों के ऊपर डेढ़ से दो लाख रुपए बकाया है उनकी कुड़की की गई है आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी इसलिए किसान समय रहते अपना बिजली का बिल जमा करें।
मनीष कुमार श्रीवास्तव जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811