मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस चौकी दीवानगंज प्रांगण में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह दांगी और चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने ,ग्रामीणों से परिचय लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि अगामी त्योहार सभी ग्रामीण आनंद से मनाएं। बुराई एवं बदले के भाव लेकर त्योहारों को खराब ना करें। सभी ग्रामवासी सद्भावना के साथ तोहार मनाए। कुछ दिन बाकी बकरा ईद आ रही है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का उपद्रव करता है तो पुलिस चौकी के स्टाफ को फोन कर बताएं। शांति समिति की बैठक में ग्राम दीवानगंज, सेमरा, सरपंच सहित आसपास गांव गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।