Let’s travel together.

नल जल योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन का मलमा हाइवे पर डालने से वाहन चालक हुए परेशान

0 112

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत नर खेड़ा के गांव कुलहड़िया पर चार दिन से लगातार हाईवे किनारे नल जल योजना के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है। ठेकेदार द्वारा मालवा भोपाल विदिशा हाईवे पर पटक रहे हैं। जिससे आदि सड़क पर मालवा पड़ा रहता है। हाईवे से निकलने वाले राहगीरों आने जाने में परेशानी हो रही है। वही जब कोई बड़ा वाहन हाईवे से निकलता है तो रोड पर धूल ही धूल उड़ती दिखाई देती है। जिससे यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है। इससे सामने से आने वाले लोग भी स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ते। धूल के चलते लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

दोपहिया, साइकिल व पैदल चल रहे लोगों के लिए धुल से परेशानी हो रही है। इन लोगों की आंखों में धूल के कण चले जा रहे हैं, जिससे दिखाई देने में समस्या हो रही है। कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आते जाते हैं। उनको भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुलहड़िया पर रहने वाले राजू प्रजापति, पवन प्रजापति, बादाम ठाकुर ,शैतान ठाकुर, महाराज सिंह , तूफान सिंह ठाकुर कहां है कि ठेकेदार द्वारा हाइवे पर पानी न डाले जाने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास रह रहे लोगों को भी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बसे लोगों के घर धूल से पट जा रहे हैं। दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों की सफाई दिन में कई बार करनी पड़ रही है। जिम्मेदार इससे अनजान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811