मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुपुत्र डॉक्टर अभिमन्यु यादव तीर्थधाम ज्ञानोदय पधारे। साथ ही डॉक्टर प्रिंस जैन इंदौर से पधारे जिन्होंने यहां की गतिविधियों से अवगत कराया और यहां की गतिविधियों की प्रसन्नता व्यक्त की। यहां उन्होंने भव्य जैन मंदिर के दर्शन किए और प्रमुदित होकर तीर्थधाम के प्रति हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही भविष्य में भी आगामी कार्यक्रम में भी पधारने हेतु आश्वासन भी प्रदान किया।

तीर्थधाम ज्ञानोदय में दीवानगंज पंचायत के सरपंच गिरजेश, एवम ट्रस्टी प्रणव, चौधरी, आशीष मोदी एवम मोहित बड़कुल एवम साथ ही उपस्थित मनीष शास्त्री, प्राचार्य शुभम शास्त्री, सह निदेशक अमित अरिहंत एवम विदिशा से पधारे भूपेंद्र शास्त्री, आयुष , प्रिंस की उपस्थिति में श्रीफल शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।