देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
थाना परिसर मे आगामी त्योहार ईदुज्जुहा को लेकर शाति समीति की बैठक आयोजित की गई ।
जानकारी के अनुसार आगामी ईदुज्जुहा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने की इस अवसर पर थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी उपस्थित थे ।इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग शामिल थे ।इस बैठक मे श्रीमती साहू ने कहा सभी त्योहार हमारे जीवन मैं विशेष महत्व रखते हैं तथा आस्था के प्रतीक होते है हमें सभी को आपस मे मिलजुल त्योहार मनाने की जरुरत होती है तथा सभी त्योहार शाति पूर्ण ढंग से मनाना चाहिए आगामी ईदुज्जुहा कुर्बानी का पर्व रहता है हमें नगर मे साफसफाई भी बनाए रखना चाहिए उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों को ईदुज्जुहा के पर्व की बधाई दी ।

इस मौके पर थाना प्रभारी श्री चौधरी ने कहा हम सभी मिलजुल ईद का पर्व मनाये आप सभी की ईद की शुभकामनाये ।इस अवसर पर मस्जिद कमेटी की ओर से बताया गया कि नगर की एक मात्र मस्जिद मैं ईद की नमाज प्रातः साढे बजे होगी तथा कुर्बानी घरों मैं होगी ।इस अवसर नगर के गणमान्य लोगों मे कमलकिशोर पटेल जगदीश मेहतो नप उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत शंकर सिंह राणा राजकुमार वर्मा मुशर्रफ कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।