सी एल गौर, रायसेन
रायसेन। क्षेत्र में पहले की अपेक्षाकृत वर्तमान में अब मौसम परिवर्तन की अजीव छटा देखने को मिल रही है वहीं बसंत रितु ने भी मौसम परिवर्तन के साथ होले से दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस समय क्षेत्र के अन्नदाता किसानों के खेतों में लहलहा रही रवि मौसम की विभिन्न प्रजाति की फसले और सुंदरता की निराली छटा बिखरते हुए सरसों की फसल बर्बश ही लोगों का मन अपनी ओर खींचती दिखाई दे रही है। खेतों में जाकर देखने से पता चलता है कि मौसम परिवर्तन के साथ ऋतु परिवर्तन भी शुरू हो गया है और बसंत रितु ने भी दस्तक दे दी है, कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों की माने तो इस वर्ष अन्नदाता किसानों के लिए रवि मौसम की फसले वरदान साबित होगी क्योंकि समय पर किसानों ने अपनी फसलों को सवारने का सही समय पर काम किया है उसी का परिणाम है कि अन्नदाताओं किसानों के खेतों में रवि की फसल बेहतर दिखाई दे रही है वहीं कई खेतों में सरसों के फूल सुंदरता की निराली छटा बिखरते हुए नजर आ रहे हैं । इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो बसंत ऋतु का मौसम अब शुरू हो गया है हालांकि मान्यता के अनुसार आगामी बसंत पंचमी के दिन से बसंत ऋतु की शानदार शुरुआत मानी जाती रही है जिसका क्षेत्र के लोगों को भी इंतजार है। वैसे भी बसंत ऋतु का मौसम सभी ऋतुओं में बेहतर माना गया है इसी के चलते लोगों में बसंत के आगमन को लेकर बड़ी उत्सुकता दिखाई देती है। इसी के साथ ही खेतों में खड़ी सरसों की फसल हमें सीधे तौर पर बसंत का संकेत देती नजर आ रही है, बसंत के आगमन का आमजन को भी बेसब्री के साथ इंतजार है।