Let’s travel together.

दिग्गविजय सिंह ने सीहोर जिला प्रशासन की कार्यवाही पर आपत्ति जताई

0 528

-एक व्यक्ति को नोटिस जारी कर दुकान तोड़ने और अन्य किसी को नोटिस नही जारी करने पर आपत्ति जताई

-पूर्व CM दो पूर्व मंत्रियों ने एक घंटे तक अधिकारियों से बंद कमरे में की चर्चा

सीहोर से अनुराग शर्मा

कांग्रेस नेता भैया मियां की दुकानों पर बुलडोजर चलने की खबर सुनकर कई स्थानीय कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे।इस दौरान शाम 4 बजे के लगभग पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी मौके पर पहुंचे।और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ उस इलाके का पैदल भ्रमण किया और जानकारी जुटा कर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एसडीएम विजय मण्डलोई, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी,नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी, नायब तहसीलदार अतुल शर्मा के साथ रेस्ट हाउस पर बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की।जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने अधिकारियों को 115 के इलाके के सिर्फ एक व्यक्ति को नोटिस जारी कर दुकान तोड़ने और अन्य किसी को नोटिस नही जारी करने पर आपत्ति जताई।
एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए हैं सरकार-दिग्विजयसिंह
रेस्ट हाउस में एक घंटे तक स्थानीय प्रशासन से चर्चा करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिनों बाद ईद का त्योहार है कुछ दिन रुक जाते।इंसानियत की बात है ना भैया मिया कही भागे जा रहे थे ना दुकानें कही जा रही थी।कुल मिलाकर सरकार प्रदेश मे एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए है इसकी हमे घोर आपत्ति है और इसकी हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

जिला प्रशासन पर लगाये भेदभाव के आरोप

वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने जिला प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लगाते हुए कहा की में जिला प्रशासन पर सीधे आरोप लगाता हु की उन्होंने 115 नंबर में जितने मकान और दुकान है उन्हें नोटिस नही दिया और सिर्फ भैया मिया की दुकानें और मकान तोड़ दिए यही मेरी आपत्ति भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811