Let’s travel together.

शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी

0 35

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए एक बड़े अभियान का शंखनाद किया गया है। विदिशा सोशल वेलफेयर संगठन द्वारा आयोजित “100 दिवसीय गहन बाल विवाह विरोध अभियान” की शुरुआत आज शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने की।
​इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले 100 दिनों तक जिले के गांव-गांव और कस्बे-कस्बे जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
​कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने कहा, “बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। विदिशा सोशल वेलफेयर संगठन की यह पहल सराहनीय है। जब तक समाज का हर नागरिक जागरूक नहीं होगा, तब तक इस बुराई को खत्म नहीं किया जा सकता।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811