रायसेन-चल समारोह में हुई फायरिंग से युवक हुआ घायल। बरेली तहसील के ग्राम खरगोन के ही पास के ग्राम खेतबाड़ा का मामला।अनंत चतुर्दशी के गणेश विसर्जन के चल समारोह में हुआ हादसा।एक युवक प्रदोष द्विवेदी को जुलूस में फटाके चलाने का मना किया तो उसने चलाई अपनी एयरगन।एयरगन का छर्रा ऊपरी मंजिल पर खड़े युवक की आँख के पास लगा।

अनमोल साहू को छर्रा लगते ही मोके पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल बरेली भेजा।अनमोल साहू का बरेली के सिविल अस्पताल में इलाज जारी।अनमोल के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज।धारा 115,2 एवं धारा 118,1 के तहत मामला किया दर्ज।बरेली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।