Let’s travel together.

बिजली कंपनी के जी एम अंकुर सेठ निलंबित,भूमाफिया जफर कुरेशी के है सबसे बड़े मददगार

0 703

अंकुर सेठ ने अपने कार्यकाल के दौरान जफर की खूब मदद की

अब अंकुर सेठ के खिलाफ होगी विभागीय जांच, नोटिस का जवाब नहीं देने पर किया सस्पेंड

विदिशा से राजीव शर्मा

बिजली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने कंपनी के जी एम अंकुर सेठ निलंबित कर दिया है। आरोप है कि अंकुर सेठ ने अपने कार्यकाल के दौरान गंजबासौदा के भूमाफिया जफर कुरेशी की खूब मदद की।जफर और अंकुर सेठ में कितनी मित्रता और अंतरंगता थी इसका एक ऑडियो में दोनो की बातचीत से पता चलता है जो हाल ही में वायरल हुआ है।अंकुर सेठ वर्तमान में रायसेन सर्किल के महाप्रबंधक GM के पद पर पदस्थ है।

बिजली कंपनी माफिया जफर कुरैशी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कॉलोनियों में बिजली लाइन के काम में उसकी मदद करने वाले जीएम अंकुर सेठ के खिलाफ बुधवार को विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए थे। कंपनी के नोटिस का जवाब नहीं देने पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने अंकुर सेठ को सस्पेंड कर दिया है।

पिछले दिनों जफर पर कार्रवाई के बाद अंकुर सेठ का एक आडियो भी लीक हुआ था। इसमें जफर और अंकुर सेठ मोबाइल पर बातें कर रहे थे। इससे साफ हो गया था कि अंकुर सेठ ने अपने कार्यकाल के दौरान जफर की खूब मदद की।

विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम रहते हुए अंकुर सेठ ने कॉलोनियों के बिजली लाइन के काम में लापरवाही बरती थी । इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी की थी। इस संबंध में कंपनी की तरफ से अंकुर सेठ को नोटिस जारी किया गया लेकिन उन्होंने जवाब पेश नहीं करने पर सस्पेंड किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811