भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर किया जोरदार स्वागत
सी एल गौर रायसेन
महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष में नगर के वार्ड क्रमांक 11 अयोध्या नगर बस्ती महर्षि वाल्मीकि मंदिर स्थल से बाल्मिक महासभा के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शोभा यात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शाम के समय प्रारंभ हुई जो मिश्र तालाब रोड होते हुए रामलीला मैदान मार्ग से होते हुए रामलीला गेट, सांची मार्ग भोपाल सागर तिराहा, थाना कोतवाली के सामने से होकर भाजपा कार्यालय केसमने पहुंची जह भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया , इसके पश्चात श्री शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि जी को पुष्प अर्पित का आशीर्वाद लिया एवं बाल्मिक समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, देवेंद्र यादव, जीतू ठाकुर, रघुवीर मीणा,सीएल गौर , बबलू ठाकुर, सुुमित चतुर्वेदी, राहुल रठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।