Let’s travel together.

इस साल बन रहे हैं अक्षय तृतीया पर तीन खास योग

0 413

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान परशुराम का जन्म होने की मान्यता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई 2022, मंगलवार को है। अक्षय तृतीया के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर तीन खास योग बन रहे हैं। जानिए अक्षय तृतीया पर किस चीज का दान करना चाहिए व खरीदारी का उत्तम मुहूर्त-
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन और साथ ही पूरे वैशाख मास में जलदान करना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से सभी तीर्थों को करने से जो फल प्राप्त होता है, वह केवल जलदान करने से मिलता है। इस दिन किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर जलदान भी किया जा सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन वृक्षारोपण करना, राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था आदि करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दिन सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने की मान्यता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811