Let’s travel together.

25 अप्रैल को नितिन गडकरी के निवास के सामने संयुक्त ट्रांसपोर्ट मोर्चा करेगा धरना-जसवीर सिंह खनूजा

0 155

संयुक्त ट्रांसपोर्ट मोर्चे का दिल्ली जंतर मंतर से केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास तक पैदल मार्च व धरना

सीहोर से अनुराग शर्मा

आल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ( भाईचारा ) के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे एवं कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह खनूजा ने बताया कि 25 अप्रैल 2022 को पूरे देश भर के ट्रांसपोर्ट संगठनों के पदाधिकारी जंतरमंतर दिल्ली से पैदल मार्च कर नितिन गडकरी के निवास का घेराव करेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे , ट्रांसपोट्र्स की विभिन्न गंभीर मांगों को लेकर यह पैदल मार्च ओर घेराव किया जा रहा है । देश भर के ट्रांसपोट्र्स की मुख्य मांगे हैं , डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए , स्क्रैप पालिसी में परिवर्तन कर वाहनों की लाइफ 20 वर्ष की जाए , टोल नीति में परिवर्तन किया जाए , ट्रांसपोर्ट से किये जा रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए । पुलिस थानों को ट्रक की जांच का अधिकार वापिस लिया जाए , दिल्ली का ग्रीन टैक्स , मप्र , बिहार , छत्तीसगढ़ का मैकेनिकल टैक्स , बंगाल का डंडा टैक्स सरकारें वापिस लें । इस संदर्भ में जसवीर सिंह खनूजा ने बताया कि 25 अप्रैल को दिल्ली में नितिन गडकरी के निवास के सामने धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च में भाग लेने हेतु मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रक यूनियन के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से आल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ( भाईचारा ) के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे, सीहोर जिले से जसवीर सिंह खनूजा , परमजीत सिंह भंगू , अमरजीत सिंह , सागर से अमित यादव , दमोह से प्रजु यशोधरण , सीहोर से जसबीर सिंह खनूजा , बालाघाट से समीर हुसैन , रीवा से रजनीश पांडे , ज्ञासुदीन राजू , डिंडोरी से शरद परिहार , बड़वानी से विवेक छाबडा , रतलाम जावरा से असलम मेव , सिंगरौली से राजेश सिंह और ज्ञानेंद्र सिंग , इंदौर से सुशील सालुंके , सिवनी से शकील भाई , एजाज खान , नरसिंगपुर से मनवीर सिंग , मुरैना से प्रमोद शर्मा , छिंदवाड़ा से मनीष गुरनानी , कटनी से विनय पांडे , पेदल मार्च हेतु 23 तारीख की दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811