Let’s travel together.

व्यक्ति स्वस्थ्य ठीक रहेगा तो परिवार में खुशहाली रहेगी- रामपाल सिंह राजपूत

0 166

-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिलवानी के उत्कृष्ट विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

-3 हजार से अधिक नागरिको का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी के उत्कृष्ट विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्तरीय स्वास्थ्य शिविर पूर्व मंत्री व विधायक श्री रामपाल सिंह के मुख्यातिथ में सम्पन हुआ। जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में अपना इलाज कराने पहुंचे ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राजपूत ने कहा कि उनका जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है और रहेगा । वह अंतिम सांस तक अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे रहेंगे । उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में देश को महामारी से तेजी से उभारा जो काम पूरे विश्व में कोई देश नहीं कर सका वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया । मात्र 3 माह के अंदर कोरोना वैक्सीन के निर्माण के साथ पूरे देश की आबादी का वैक्सीनेशन कराकर कोरोना वायरस से बचाया है और अब चौथी

लहर की संभावना के मद्देनजर उन्होंने सार्थक कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजना आपके स्वास्थ्य के लिए भी है क्योंकि स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो घर परिवार में खुशहाली रहेगी। इसलिए मेरा सभी से कहना है कि जहां जहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। आप वह पहुंचकर अपना स्वास्थ्य अवश्य डॉक्टरों द्वारा चेक करवाएं ।

तहसील स्तरीय स्वास्थ शिविर को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .दिनेश खत्री एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.एच एन मांडरे ने भी संबोधित किया गया । कार्यक्रम का संचालन बीईओ नरेश रघुवंशी ने किया । इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, पंडित ओमकार शर्मा, विष्णु रावत,श्याम साहू, जयबाबू जैन सहित ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811