Let’s travel together.

महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल

0 72

जम्मू-कश्मीर के अन्नतनाग जिले में पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसे में उनकी सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि हादसा अनंतनाग जिले के उरनहॉल बिजबेहरा इलाके में हुआ. हालांकिं, महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि महबूबा मुफ्ती अनंतनाग शहर से बिजबेहरा जा रही थीं, तभी उनका एक एस्कॉर्ट वाहन उरनहॉल इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में एक आईटीबीपी कर्मी घायल हो गया, जिसे एसडीएच बिजबेहारा ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि महबूबा मुफ्ती सुरक्षित हैं और अपने आगे की यात्रा पर के लिए रवाना हो गई हैं.

कुछ देर तक रूका रहा मुफ्ती का काफिला

घटना के बाद कुछ देर के लिए महबूबा मुफ्ती का काफिला घटनास्थल पर रूका रहा. इसके बाद जवान को अस्पताल भेजे जाने के बाद पूर्व सीएम आगे रवाना हुईं. हलांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गए कि एस्कॉर्ट वाहन हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि घटना में काफिले में शामिल एक दो और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है.

शुक्रवार को लगाया प्रचार से रोकने का आरोप

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और एक उम्मीदवार के प्रचारकर्ता को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि इंजीनियर रशीद के मुख्य प्रचारक शौकत पंडित को चुगल थाने में हिरासत में रखा गया है. यह उन लोगों के इशारे पर किया गया है जो उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं और इस तरह ‘प्रॉक्सी’ उम्मीदवार की मदद करना चाहते हैं. कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811